मानसून के मौसम में घर से बाहर निकलना आसान नहीं होता है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हो रही बारिश से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती है।
बारिश के मौसम में एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बदलते मौसम की वजह से बीमार होने का खतरा भी बना रहता है। वहीं, लोग जिम जाने से भी बचते हैं।
मानसून में खुद को फिट रखने के लिए आप घर पर ही एक्सरसाइज कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि बगैर जिम जाए घर पर किस तरह की एक्सरसाइज की जा सकती है।
ब्रिदिंग एक्सरसाइज करने से फेफड़े मजबूत होते हैं और सांस लेने से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती है। इसके अलावा मौसमी इंफेक्शन से भी आप बच सकते हैं।
अगर आप जिम में जाते हैं और मौसम की वजह से नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही पुश अप्स लगा सकते हैं। वेट लॉस करने में भी पुश अप्स लगाना फायदेमंद होगा।
बॉडी को एक्टिव रखने के लिए जंपिंग एक्सरसाइज बेस्ट है। इसकी मदद से शरीर का आलस्य दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर की हड्डियों से लेकर फेफड़ों को भी स्वस्थ बनाता है।
स्क्वाट्स आप घर में आसानी से कर सकते हैं। अगर आप रोजाना 50 स्क्वाट्स लगाते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। यह एक्सरसाइज पुरुषों के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करती है।
शरीर को मजबूत करने के लिए स्टैंडिंग लंजेज बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसकी मदद से शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बॉडी को फिट रखने के लिए भी लंजेज जरूर करें।