मसल्स को मजबूत करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। सवाल खड़ा होता है कि कमजोर मांसपेशियों के लिए किन व्यायाम का अभ्यास करना चाहिए।
संतुलन सुधारने के लिए आप प्लैंक लगा सकते हैं। इस एक्सरसाइज से मसल्स को मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिलती है।
पैरों और निचले शरीर की मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए स्क्वाट्स लगाना शुरू कर दें। दरअसल, यह एक्सरसाइज पैरों की मसल्स को मजबूत करने का काम करती है।
रोजाना सिट-अप्स लगाने से शरीर की मांसपेशियों की कमजोरी को दूर किया जा सकता है। हालांकि, इस एक्सरसाइज के साथ डाइट भी हेल्दी लें।
हाथ और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज करें। इसका अभ्यास नियमित करने से हाथों या पैरों में कमजोरी महसूस होनी बंद हो जाएगी।
शरीर की मांसपेशियों की कमजोरी से परेशान हो गए हैं तो माउंटेन क्लाइम्बर का अभ्यास करना शुरू कर दें। इससे मसल्स को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
पेट की चर्बी कम करने के लिए भी आप लेग रेज एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों की कमजोरी भी दूर होती है।
जिम जाने वाले डंबल से भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। डंबल उठाने से हाथों की मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
यहां हमने जाना कि किन एक्सरसाइज से मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ