टांगों की मजबूती के लिए ये 4 एक्सरसाइज करें


By Sahil29, Feb 2024 08:00 PMnaidunia.com

टांगों की हेल्थ

लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ बढ़ती उम्र की वजह से टांगों में दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए टांगों की देखभाल करना जरूरी है।

टांगों की मजबूती क्यों है जरूरी?

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि टांगों में सबसे बड़ी मांसपेशियां पाई जाती है। इतना ही नहीं, शरीर का पूरा ढांचा टांगों पर ही टिका होता है। इस वजह से टांगों का मजबूत होना जरूरी है।

टांगों को मजबूत कैसे बनाएं?

अब सबसे जरूरी सवाल खड़ा होता है कि टांगों को मजबूत कैसे बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको थोड़ी कसरत करनी होगी और सेहत का ध्यान रखना होगा।

रोजाना करें कुछ एक्सरसाइज

टांगों की मजबूती बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है कि ऐसी एक्सरसाइज करें, जिनमें टांगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ें। आइए इन प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में जान लेते हैं।

लेग रेज एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को ऊपर की तरफ 90 डिग्री के एंगल में उठाएं। एक बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने सीधे रहें।

लंज जंप एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद घुटनों को मोड़ लें और जंप करना शुरू कर दें। ऐसा करने से पैरों की मजबूती बढ़ती है।

जंपिंग जैक एक्सरसाइज

मसल्स को मजबूत बनाने के लिए जंपिंग जैक एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। रोजाना 15 से 20 बार इस गतिविधि को दोहराने का फायदा आपको मिलेगा।

स्कवाट लगाएं

टांगों से जमा चर्बी दूर करने के लिए स्कवाट लगाएं। इस एक्सरसाइज को करने से टांगों की मजबूती भी बढ़ जाती है और शरीर एनर्जेटिक भी बनता है।

यहां पर हमने जाना कि पैरों की मजबूती के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दांतों में जमी गंदगी कैसे निकाले?