दांतों में जमी गंदगी कैसे निकाले?


By Sahil29, Feb 2024 06:11 PMnaidunia.com

दांतों में गंदगी जमा होना

माना जाता है कि जिन लोगों के दांत साफ नहीं होते हैं वह खुलकर हंस भी नहीं पाते हैं। इतना ही नहीं, दांतों पर नजर आने वाली पीली परत स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा करती है।

ओरल हाइजीन

मेंटेन रखें दांतों से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए ओरल हाइजीन मेंटेन रखना जरूरी है। बता दें कि दांतों पर जमने वाली प्लाक से बचने के लिए ब्रश करना काफी नहीं है।

क्रेविंग भी है प्लाक की वजह

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाने की छोटी-छोटी क्रेविंग भी प्लाक की वजह है। दरअसल, ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाने से दांतों पर बैक्टीरिया आक्रमण कर देते हैं और प्लाक जमने लगती है।

बेकिंग सोडा से ब्रश करें

दांतों पर जमा गंदगी को साफ करने के लिए ब्रश पर बेकिंग सोडा लगाकर दांतों की सफाई करें। खास बात है कि इसे प्लाक हटाने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है।

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग

ओरल हेल्थ के लिए ऑयल पुलिंग को भी फायदेमंद माना जाता है। दांतों को साफ करने का यह एक आसान तरीका भी होता है। इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

एलोवेरा और ग्लिसरीन

दांतों पर जमने वाली प्लाक से बचाने में एलोवेरा भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए एलोवेरा और ग्लिसरीन का एक मिक्सचर आपको तैयार करना होगा।

ऑरेंज पील का करें प्रयोग

यदि आपके पास ग्लिसरीन उपलब्ध नहीं है तो ऑरेंज पील का इस्तेमाल करके दांतों को चमकाया जा सकता है। बता दें कि ऑरेंज पील को मैश करके लगाने से प्लाक को आसानी से रिमूव किया जा सकता है।

डाइट का भी रखें ध्यान

इन सभी टिप्स को फॉलो करने के साथ ही आपको अपनी डाइट का ध्यान भी रखना होगा। हेल्दी फल और सब्जियां खाने से दांत साफ रहेंगे।

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप यहां दी गई टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य रोचक हेल्थ से जुड़ी जानकारी पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट में भोजन नहीं पचने का क्या कारण है?