दिवाली की धूम भारत के हर कोने में देखने को मिलती है। इस बार की दिवाली कैसे सेलिब्रेट करनी है, पकवानों की लिस्ट से लेकर घर सजावट, हर एक चीज की प्लानिंग करनी पड़ती है।
दिवाली के मौके पर ज्यादातर ट्रेडिशनल वेयर्स ही पहने जाते हैं। दिवाली का फेस्टिवल दो-चार दिन चलता है, तो हर एक दिन के लिए जरूरी नहीं आप नए कपड़े ही पहनें।
कुछ मौकों पर आप पुराने आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स करके भी उसे नए तरीके से कैरी कर सकती हैं।
पुरानी ट्रेडिशनल साड़ी को नई स्टाइल के ब्लाउज के साथ टीमअप करें। इसके साथ ज्वैलरी पहनने वाली हैं, तो उसमें आप टेंपल या स्टेटमेंट ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।
बालों में गजरा और माथे पर छोटी बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा करें। डेफिनेटली जब आप मम्मी, दादी-नानी मां की साड़ी इस खास मौके पर पहनेंगी, तो उन्हें भी अच्छा लगेगा।
इस दिन लाल, मरून, हरा, चटक पीले जैसे रंग पहनें। रात में दीयों की जगमग के बीच चटकीले रंग के कपड़े बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।
वैसे शॉर्ट कुर्ती के साथ धोती पहनने का ऑप्शन भी अच्छा रहेगा। स्कर्ट के साथ टॉप या शर्ट का कॉम्बिनेशन भी स्टाइलिश और कंफर्टेबल आउटफिट है।
पलाजो, क्रॉप टॉप के साथ फ्लोर लेंथ जैकेट का स्टाइल तो दिवाली पर पहनने के लिए एकदम बढ़िया आइडिया है।