इन दिनों दिल्ली सहित कई राज्यों का प्रदूषण दूषित हुआ है। खराब वातावरण के कारण शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ज्यादा सेहत पर ध्यान देने की जरूरी होती है। आइए जानते है इस दूषित प्रदूषण में गर्भवती महिलाएं अपना ख्याल कैसे रखें।
इन दिनों बाहर की हवा बिल्कुल ठीक नहीं है, इसलिए गर्भवती महिलाएं कोशिश करें कि घर से कम निकलें।
अगर आपको किसी काम से घर के बाहर जाना पड़े, तो इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे पर मास्क लगाएं। मास्क कई हद तक प्रदूषण से बचा सकता है।
कुछ ऐसे पौधे भी होते है, जो घर के अंदर की हवा को शुद्ध करती है। ऐसी स्थिति में घर के अंदर स्नैक के पौधे को लगा सकते है।
गर्भवती महिलाओं को धुएं से बिल्कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए और कोशिश करें कि आपके आसपास कोई स्मोकिंग भी न करें।
इस बात का ध्यान रखें कि जहां गर्भवती महिला हो उस घर के पास प्लास्टिक को न जलाएं। प्लास्टिक को जलाने से हवा दूषित होता है।
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना घर में अंदर ही एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज हल्की-हल्की ही करें।