बार-बार आंख फड़कने से मिलते हैं ये बुरे संकेत


By Sahil23, Apr 2024 03:42 PMnaidunia.com

आंख फड़कना

आमतौर पर लोग आंख फड़कने को नजरअंदाज कर देते हैं। हम सभी को लगता है कि आंख फड़कना आम बात है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसके पीछे का संकेत बताया गया है।

शुभ और अशुभ संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आंख के फड़कने की स्थिति उसे शुभ और अशुभ बनाती है। चलिए इससे मिलने वाले संकेत को लेकर बात कर लेते हैं।

पुरुष की बाईं आंख फड़कना

यदि किसी पुरुष की बाईं आंख फड़क रही है तो यह एक अशुभ संकेत है। इस घटना से संकेत मिलता है कि आपका किसी के साथ झगड़ा होने वाला है।

महिलाओं की दाईं आंख फड़कना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिला की दाईं आंख का फड़कना शुभ नहीं होता है। इसका अर्थ है कि आपको कोई अप्रिय घटना परेशान कर सकती है।

दोनों आंखें एक साथ फड़कना

अगर किसी की दोनों आंखें एक साथ फड़क रही हैं तो इससे पता चलता है कि आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से होगी।

पुरुष की दाईं आंख फड़कना

सामुद्रिक शास्त्र में पुरुष की दाईं आंख का फड़कना शुभ होता है। ऐसा होने से पता चलता है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

महिला की बाईं आंख फड़कना

किसी महिला की बाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इसके बाद आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि आंख फड़कने का क्या संकेत मिलता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शनि ग्रह के कमजोर होने पर बार-बार आता है गुस्सा