कमजोर नजर से हैं परेशान, काम आएंगे आंखों के ये व्यायाम


By Sahil02, Jan 2024 11:32 AMnaidunia.com

आंखों की रोशनी

वर्तमान समय में बेहद कम उम्र के बच्चों को चश्मा लग जाता है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय गुजारना है।

आंखों के लिए एक्सरसाइज

कमजोर रोशनी से लेकर आंखों की कई परेशानियों को दूर करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

ऊपर-नीचे घुमाएं आंखें

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इस एक्सरसाइज को करें। इसके लिए सबसे पहले हरियाली वाली और शांत जगह पर बैठ जाएं। अब आंखों को ऊपर और नीचे की तरफ घुमाएं।

त्राटक करें

कमजोर नजर को बेहतर बनाने के लिए त्राटक भी बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए किसी खास वस्तु या फिर आप अपने अंगूठे पर भी फोकस कर सकते हैं।

हथेली से कवर करें आंख

आंखों की सिकाई करने के लिए इस एक्सरसाइज को करें। इसमें हथेलियों को आपस में रगड़कर धीरे से आंखों पर रखें। इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट तक करना फायदेमंद होता है।

आंखों को झपकाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इस एक्सरसाइज को बेहतरीन और आसान माना जाता है। खास बात है कि आप किसी भी जगह पर बैठकर आंखों को झपका सकते हैं।

स्क्रीन से हटाए नजरें

यदि आपका स्क्रीन टाइम ज्यादा है तो बीच-बीच में स्क्रीन से नजर हटाएं। ऐसा करने से आंखों को कमजोर होने से रोकने में मदद मिलेगी।

एक्सरसाइज के लाभ

आंखों से जुड़ी इन एक्सरसाइज को करने से पूरे दिन की थकान भी दूर हो जाती है। इसके साथ ही, तनाव से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ठंड के मौसम में गुलाबी अमरूद खाने के फायदे