स्क्रीन पर ज्यादा समय गुजारने की वजह से कम उम्र के बच्चों की नजर भी कमजोर हो रही हैं। आंखों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर लें।
आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए चुकंदर का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। विटामिन ए से भरपूर चुकंदर रेटिना के कार्य को भी अच्छे से करने में मदद करता है।
हरी सब्जियों में पालक को सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, के, मैग्नीशियम और कैल्शियम होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।
आमतौर पर दिमाग तेज करने के लिए बादाम का सेवन किया जाता है। खैर, आंखों की सेहत के लिए भी बादाम खाना फायदेमंद होता है।
विटामिन ए से भरपूर मूंगफली का सेवन खासकर सर्दियों में आप कर सकते हैं। इसकी मदद से आंखों की रोशनी तेज होती है।
संतरे को विटामिन सी का खजाना माना जाता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी आप संतरे का सेवन कर सकते हैं।
सर्दियों के दिनों में अंडे का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में असरदार है।
आंखों की रोशनी के लिए शकरकंद भी लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। आंखों की देखभाल के लिए इसका जरूर सेवन करेंं।