आंखों पर नहीं लगेगा चश्‍मा, खाएं ये सब्जियां


By Sahil03, May 2024 06:30 PMnaidunia.com

आंखें कमजोर क्यों होती हैं?

डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स और सब्जियों की कमी के चलते आंखें कमजोर होने लगती हैं। इस वजह से कम उम्र के बच्चों को भी आंखों पर चश्मा लग जाता है।

हेल्दी सब्जियां खाएं

आंखों की सेहत के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों को शामिल करें। ये सब्जियां आंखों के लिए फायदेमंद साबित होंगी।

शिमला मिर्च

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से आंखों को फायदा मिलता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में शिमला मिर्च को भी शामिल कर सकते हैं।

पालक खाना फायदेमंद

आंखों की सेहत के लिए पालक का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, पालक को सभी हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है।

शकरकंद खाने के फायदे

अगर आप चाहते हैं कि उम्र से पहले आपकी आंखें कमजोर न हो तो शकरकंद भी आप खा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सब्जी के पोषक तत्व आंखों को कमजोर होने से बचाते हैं।

गाजर खाएं

वैसे तो गाजर की सब्जियां सर्दियों के सीजन में ज्यादा आती है। हालांकि, आंखों को दुरुस्त रखने के लिए इस सब्जी का सेवन भी कर सकते हैं।

बथुआ का साग

गर्मियों के शुरुआती दिनों तक बथुआ का साग मिलता है। यदि आप चाहे तो इसे डाइट में शामिल करें और फायदा आपको खुद देखने को मिल जाएगा।

डाइट का रखें ध्यान

सब्जियों के साथ ही, डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स भी शामिल करें। यदि आप जंक फूड्स की जगह हेल्दी चीजें खाएंगे तो ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलेगा।

यहां हमने जाना कि आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में किन सब्जियों को शामिल करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पुरुषों में इस कारण बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा