वजन का बढ़ना कई बार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है, लोग वजन कम करने के लिए डाइट में बदलाव करते हैं और जंक फूड आदि नहीं खाते हैं।
डाइट में बदलाव और ऑयली खाना न खाने से भी आपका वजन बढ़ रहा है, तो इसके पीछे आपकी कुछ गलतियां हो सकती हैं। इनके बारे में बताएंगे।
कई बार लोग काम के चक्कर में खाना स्किप कर देते हैं, यह आदत वजन बढ़ाती है। खाना स्किप करने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और शरीर का विकास भी रुकता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नींद बहुत जरूरी है, नींद पूरी न होने से स्ट्रेस होता है और इस वजह से भी वजन बढ़ता है।
ईमोशनल ईटिंग की आदत सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। कई बार लोग उदास होने पर खाना खाने लगते हैं, यह आदत भी वजन बढ़ने का कारण बनती है।
कई बार लोग खाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि इसमें कैलोरी की मात्रा कितनी है। इसलिए कुछ भी खाते समय कैलोरी का ध्यान रखें।
वहीं सॉफ्ट ड्रिंक्स भी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है, इसमें हाई कैलोरी पाई जाती है, जो वजन बढ़ने का कारण बनती हैं।
लोग फिजिकल रूप से बिल्कुल भी एक्टिविटी नहीं करते हैं, इस वजह से मोटापा बढ़ने लगता है, ऐसे में स्लिम फिट रहने के लिए यह जरूरी है कि रोजाना थोड़ी देर फिजिकल एक्टिविटीज करते रहें।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com