स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना कुछ लोगों की मजबूरी तो कुछ की आदत का हिस्सा बन गया है। हालांकि, इसका बुरा असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है।
जब नियमित ज्यादा स्क्रीन पर समय बिताया जाता है तो नजर कमजोर होना लाजमी है। खैर, घबराने की बात नहीं है आप कुछ उपाय अपनाकर आंखों की सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
हम सभी जानते हैं कि शरीर के लिए पोषक तत्व कितने ज्यादा लाभकारी है। इसी तरह आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा पौष्टिक पत्तेदार सब्जियों को माना जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये सब्जियां जरूर खाएं।
ठंड के दिनों में गाजर की सब्जी और हलवा खाने का एक अलग ही मजा होता है। इन व्यंजनों को खाने का अच्छा असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है।
संतरे, अंगूर और नींबू जैसी चीजों में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खट्टे फल खाने से मोतियाबिंद का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
घर के बड़े बुजुर्ग भी बादाम, अखरोट और सीड्स खाने की सलाह देते हैं। बता दें कि मेवे और सीड्स आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
अगर आप अंडा खाते हैं तो यह आंखों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है। दरअसल, अंडे में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।