शरीर में बढ़ती चर्बी आपके शरीर में कई समस्याओं को पैदा कर सकती है। शरीर में चर्बी लटकने से बॉडी देखने में भी खराब लगती है।
शरीर की बढ़ती चर्बी से निजात पाने के लिए घरेलू उपचार बेहद ही असरदार माने जाते है और घरेलू उपाय के साइड इफेक्ट भी नहीं होते है।
शरीर की लटकती हुई चर्बी को दूर करने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते है। लहसुन खाने से पेट की चर्बी जल्द ही दूर हो सकती है।
लहसुन पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।
पेट की चर्बी को दूर करने के लिए बस आपको रोजाना एक कच्ची लहसुन की कली को खाना है और चंद दिनों में उसका असर दिख जाएगा।
रोजाना सुबह लहसुन की एक कली को खाएं। खाली पेट लहसुन को खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिस कारण भूख नहीं लगती है।
खाली पेट लहसुन की कली को खाने से चर्बी तो दूर होता ही है, लेकिन इसके साथ शरीर का खून पतला और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।