बढ़ते स्क्रीन टाइम का बुरा असर आंखों की सेहत पर पड़ रहा है। मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से आंखों की रोशनी भी कमजोर हो जाती है।
हम सभी इस बारे में जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए। इसी तरह आई केयर के लिए भी हेल्दी डाइट जरूरी है।
कमजोर आंखों को सही करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए आंखों का ख्याल रखने वाले फलों के बारे में जान लेते हैं।
आंखों का खास ख्याल रखने के लिए आड़ू खाएं। बीटा कैरोटीन से भरपूर आड़ू आंखों को बूढ़ा होने से रोकने में आपकी मदद करता है।
आम को ऐसे ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है। इसमें विटामिन ए होता है, जो आंखों को कई तरह से फायदे पहुंचाता है।
पपीता में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम मौजूद होते हैं, जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने में पूरी मदद करते हैं।
आंखों की देखभाल करने के लिए संतरा का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। ऑरेंज आंखों को हाइड्रेट रखने का काम भी करता है।
यदि आपको कम दिखाई देनी के परेशानी का सामना करना पड़ता है तो एवोकाडो का सेवन करें। इस फल को खाने से शरीर को भी अनेक फायदे मिलते हैं।