Eye Care Tips: गर्मियों में ऐसे दें अपनी आंखों को ठंडक


By Sandeep Chourey20, Apr 2023 01:47 PMnaidunia.com

गर्मियों में आंखों की देखभाल

गर्मियों के मौसम में आंखों में जलन, खुजली और रेडनेस की समस्या आम है। कई लोग आंखों की थकान को कम करने के लिए आई ड्रॉप का भी इस्तेमाल करते हैं।

घरेलू उपाय

गर्मी में आंखों की किसी भी परेशानी से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं, जिससे आंखों की कम हो सकती है।

फायदेमंद है खीरा

गर्मियों में आंखों की जलन को शांत करने के लिए खीरा बेहद फायदेमंद है। इसे आंखों पर कुछ देर के लिए रखें। करीब 15-20 मिनट बाद हटा लें। आंखों को ठंडक मिलेगी।

आइस क्यूब्स रखें

आंखों में जलन और खुजली शांत करने के लिए बर्फ का उपयोग करें। सबसे पहले आंखों को अच्छी तरह धो लें, फिर साफ कॉटन के कपड़े में आइस क्यूब्स रखें।

गुलाब जल

आंखों की थकान को दूर करने के लिए गुलाब जल काफी कारगर माना जाता है। एक या दो बूंद आंखों में भी डाल सकते हैं। इससे आंखों की जलन और खुजली शांत होती है।

कच्चा आलू

आंखों की थकान दूर करने के लिए आलू का रस काफी मददगार होता है। इसके लिए आलू के पतले टुकड़े काट लें, अब इसे आंखों पर रखें। लगभग 20 मिनट बाद हटा लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा आंखों की जलन और सूजन शांत करने में काफी सहायक है। एक कप ठंडे पानी में एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इसमें कॉटन डुबो कर आंखों पर रखें।

प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के नुकसान जानिए