हम रोजाना कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिसका बुरा असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये चीजें आंखों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखें कमजोर होने लगती है। इससे बचने के लिए जरूरत पड़ने पर ही स्क्रीन का इस्तेमाल करें और बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें।
बाजार में मौजूद सस्ता या खराब क्वालिटी का मेकअप भी आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे स्किन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
ज्यादा धूप में रहने से भी आंखों के देखने की क्षमता पर असर पड़ता है। अगर आपका काम ही धूप में रहने का है तो सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
कुछ लोग कमरे की लाइट बंद करके पढ़ना शुरू कर देते हैं। हालांकि, कम रोशनी में पढ़ने से आंखें समय से पहले कमजोर हो सकती हैं।
ज्यादा काजल और आईलाइनर लगाना भी आंखों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आंखें कमजोर होने लगती है।
कुछ लोग बार-बार आंखों को रगड़ते हैं। एक्सपर्ट्स ऐसा करने की मनाही करते हैं। माना जाता है कि इससे आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी को सलाह के तौर पर देखने की भूल न करें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।
यहां हमने जाना कि आंखों की सेहत पर किन चीजों का बुरा असर पड़ता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ