वजन बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये 7 फूड्स


By Sahil31, May 2024 05:17 PMnaidunia.com

वजन बढ़ाने के लिए फूड्स

नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाना सेहत के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आपको कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करना होगा।

चावल खाएं

इसमें मौजूद खनिज और कार्बोहाइड्रेट वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। चावल में अच्छी मात्रा में पौष्टिक कैलोरी भी पाई जाती है।

केला खाने से बढ़ेगा वजन

आमतौर पर वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ केला खाने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है और वजन भी बढ़ता है।

ड्राई फ्रूट्स

पोषक तत्वों का बेस्ट स्रोत ड्राई फ्रूट्स होते हैं। यदि आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इन्हें आज से ही अपनी डाइट का हिस्सा बना लें।

काले चने

वजन बढ़ाने के लिए काले चने भी उपयोगी होते हैं। इसका सेवन करने से वजन बढ़ता है और शरीर की कमजोरी भी दूर हो जाती है।

पनीर का सेवन करें

वजन बढ़ाने के लिए डाइट में पनीर को शामिल करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप जल्दी वजन बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित तौर पर पनीर खाएं।

अंडे खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वजन बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना 2-3 अंडे खाने से महीने भर में वजन बढ़ जाता है।

सोयाबीन का करें सेवन

मांसपेशियों के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है। सोयाबीन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसका सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

वजन बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Watery Eyes: आंखों में आता रहता है पानी? जानें बचाव का तरीका