Eye Flu: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये फूड्स


By Prakhar Pandey29, Jul 2023 11:06 AMnaidunia.com

आई फ्लू

आई फ्लू की बीमारी फिलहाल काफी तेजी से फैल रही है। आज हम आपको बताएंगे आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको कौन से फूड्स खाने चाहिए।

टोमैटो जूस

आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए टमाटर का जूस पीना चाहिए। टमाटर के अंदर विटामिन A, विटामिन C और पोटेशियम पाया जाता है। आंखों के लिए यह पोषक तत्व बेहद फायदेमंद होते है।

नारियल पानी

नारियल पानी के अंदर भी कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ग्लूकोमा का खतरा भी कम होता है।

संतरा

संतरे के अंदर भी अच्छी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद होता है। संतरे के सेवन से ब्लड वेस्लस में ताकत बनी रहती है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट के अंदर मिलने वाला कोकोआ भी आंखों के हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डार्क चॉकलेट खाने से ब्रेन और रेटीना के ब्लड फ्लो को बढ़ावा मिलता है।

पत्तेदार सब्जियां

ब्रोकली, पालक समेत अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में कई प्रकार के पोषक तत्व पाएं जाते है। साथ ही हरी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स का भी काम करती है। ऐसे में हरी सब्जियां आंखों की हेल्थ को बेहतर करेंगी।

खट्टे फल

नींबू, अंगूर, जामुन, आंवाला आदि भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खट्टे फलों में विटामिन ई और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

सावधानियां

आईफ्लू से बचे रहने के लिए खानपान का तो ध्यान देना ही है। साथ ही आईफ्लू के मरीजों से भी दूरी बनाकर रखें। आईफ्लू होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लौंग के उपयोग से दूर होगा दांत का दर्द