रात को देरी से सोने और देखभाल न करने के चलते आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। सवाल खड़ा होता है कि डार्क सर्कल्स और आंखों की थकान को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए।
फिटनेस और योग एक्सपर्ट जूही कपूर ने आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ एक्सरसाइज बताई है। इसके लिए आपको उंगलियों की मदद से आंखों की मसाज करनी होगी।
रात को न सोने की वजह से ज्यादातर लोगों को डार्क सर्कल्स परेशान करते हैं। इसके लिए दोनों हाथों की पहली उंगली से आंखों के नीचे धीरे-धीरे मालिश करें।
जिन लोगों को आंखों में हमेशा थकान महसूस होती है उन्हें दोनों आइब्रो के बीच में उंगलियों से मसाज करनी चाहिए। ऐसा नियमित करने से आंखों की थकान दूर हो जाएगी।
अक्सर लोगों की आंखों के नीचे दाग-धब्बे नजर आते हैं। इससे निजात पाने के लिए दाग-धब्बों वाली जगह पर उंगलियों की मदद से मसाज करें।
यदि आप आंखों की सूजन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो दोनों अंगूठों की मदद से आइब्रो पर मालिश करें। इससे आपको सूजन से छुटकारा मिल जाएगा।
आम भाषा में अंडर आई बैग को डार्क सर्कल्स से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस स्थिति में आंखों के नीचे ज्यादा निशान नजर आते हैं। इससे बचने के लिए गोलाकार आकृति बनाते हुए आंखों की मसाज करें।
यहां दी गई जानकारी एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि आंखों को जवां बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ