खींची हुई मांसपेशी से आराम दिलाएंगे ये घरेलू उपाय


By Sahil19, Mar 2024 05:33 PMnaidunia.com

मांसपेशियों में दर्द

ऑफिस में कई घंटों तक बैठकर काम करने या गलत तरीके से लेटने की वजह से मांसपेशियों में भयंकर दर्द होने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द एक आम समस्या है।

घरेलू उपाय

अपनाएं मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव और दर्द को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे आपको जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

स्ट्रेचिंग करें

कई लोगों को एक्सरसाइज करने की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है। ऐसी स्थिति में आपको स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।

मसाज से दूर होगी परेशानी

मसल्स पेन से राहत पाने का एक बेहतरीन तरीका मसाज करना भी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रभावित हिस्से पर मालिश करने से दर्द कम हो जाता है।

गर्म सिकाई भी असरदार

शरीर के किसी भी हिस्से का दर्द कम करने के लिए गर्म सिकाई का इस्तेमाल किया जाता है। मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव और दर्द को कम करने के लिए भी गर्म सिकाई असरदार है।

तुलसी का रस

आयुर्वेद में तुलसी को बेहद असरदार औषधि माना जाता है। तुलसी के रस से मांसपेशियों की मसाज करने से दर्द कम हो जाता है।

सरसों का तेल भी फायदेमंद

आयुर्वेद में बताया गया है कि रोजाना सरसों के तेल की मालिश करने से मांसपेशियों का दर्द और खिंचाव दूर हो जाता है। बता दें कि ऐसा करने से गठिया जैसी बीमारी भी दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर

यह स्टोरी केवल आपकी जानकारी के लिए है। यहां बताई गई बातों पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी बेहद जरूरी है।

यहां हमने जाना कि मांसपेशियों के दर्द को कैसे कम किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भूलकर भी छिलकों के साथ न खाएं बादाम, ये है नुकसान