हर किसी की चाहत होती है कि उनका चेहरा पार्लर जैसा ग्लो करे, हालांकि अगर किसी कारणवश पार्लर नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।
चेहरे पर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, इससे स्किन ग्लो करती है, ऐसे ही एक फेस पैक के बारे में बताएंगे जिसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।
इस फेस पैक को बनाने के लिए ग्लिसरीन, शहद और बादाम के तेल की आवश्यकता होगी। इनका फेस पैक इस्तेमाल करने से स्किन पहले जैसी टाइट और सुंदर दिखेगी।
इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले तीनों चीजों को एक-एक चम्मच लें और अच्छे से मिलाएं और फिर इसे सोने से पहले चेहरे पर लगाएं।
इस फेस पैक को चेहरे पर रातभर के लिए लगा रहने दें और सुबह उठकर ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें। इसके बाद चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।
मसाज करते समय यह ध्यान रखें कि मसाज हल्के हाथों से ही करें, यह उपाय रोजाना करें। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आएगा और चेहरा पार्लर जैसा खिला-खिला नजर आएगा।
इस फेस पैक का इस्तेमाल रोजाना करने से चेहरे की स्किन टाइट होगी, ऐसे में घर बैठे ही पार्लर जैसा फील आएगा और पैसों की भी बचत होगी।
स्किन ग्लो करने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM