स्किन के नीचे दिखने वाली नीली नसें असहनीय दर्द देती हैं, ये नसें पैरों और पंजों में होती हैं। इन्हें वेरिकोज वेन्स के नाम से भी जानते हैं।
इन नसों की वजह से कई बार बहुत ज्यादा दर्द होता है, जो कि ब्लड सर्कुलेशन सही से न होने का संकेत देती है। पैर की ये नसें दिल की सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं, ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए तिल के तेल से मालिश कर सकते हैं, इससे मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और दर्द से छुटकारा मिलता है।
बहुत ज्यादा दर्द से परेशान हैं तो पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं और पानी को गर्म करें। हल्का ठंडा होने पर इस पानी को बाल्टी में डालें और पैर डालकर बैठें।
इस उपाय को करने से पैरों में होने वाली सूजन कम होती है और वेरिकोज वेन्स की सूजन कम होने से दर्द से भी राहत मिलती है।
नीली नसों की समस्या में अदरक की चाय बहुत फायदेमंद होती है, इससे नसों की सूजन कम होती है और दर्द से राहत मिलती है।
यह चाय बनाने के लिए अदरक को बारीक काट लें और थोड़े से पानी में उबालें। इस पानी में थोड़ी सी कालीमिर्च भी मिला सकते हैं। जब यह पानी आधा बचे तो इसे छानकर पिएं।
नीली नसों से होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com