गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर कद्दूकस कर लें। फिर इसमें मुल्तानी मिट्टी पाउडर मिला लें और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें। हफ्ते में एक बार ये पेस्ट जरूर लगाएं।
एक बड़े चम्मच दही में टमाटर के रस को मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, आधे घंटे बाद साफ पानी से धो लें। आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आएगा। चेहरा साफ दिखेगा।
आलू और नींबू के रस को एकसाथ मिलाकर चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। मसाज करने के आधे घंटे बाद चेहरे को धो लें। इससे कुछ दिनों में फर्क नजर आएगा।
पके पपीते के टुकड़े को मैश कर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। आप मैश किए हुए पपीते में शहद मिला कर भी लगा सकते हैं। इससे भी झाई में फायदा मिलता है।
मलाई चेहरे के लिए एक नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करती है। इससे दाग-घब्बे भी दूर होते हैं। मलाई से नियमित चेहरे की मसाज करें। इससे चेहरे में निखार आएगा।
कई बार कम नींद लेने की वजह से भी चेहरे पर झाइयां निकलने लगती है। ऐसे में आप पूरी नींद लेने की कोशिश करें। कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें।