IPL 2025: यह हैं DC के उप-कप्तान


By Ritesh Mishra20, Mar 2025 04:20 PMnaidunia.com

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने भारतीय प्लेयर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 का कप्तान बनाया है।

अक्षर का अनुभव

अक्षर को आईपीएल में खेलने का कम समय का अनुभव है, लेकिन इस बार उनके कप्तानी के नेतृत्व पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

केएल राहुल को लेकर कयास

गौरतलब है कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी अक्षर के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है।

फाफ डु प्लेसिस बने उप-कप्तान

इन सब के बीच दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अब उप-कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम ने नए सीजन के लिए फाफ डु प्लेसिस की नियुक्ति की है।

उप-कप्तान बनने की जानकारी

इसमें खास बात यह है कि पिछले सीजन फाफ आरसीबी के कप्तान थे। इसकी जानकारी फाफ ने खुद एक वीडियो में उप-कप्तान बनने की जानकारी दी है।

2 करोड़ में खरीदा

डु प्लेसिस को बीते वर्ष मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की तरफ से रिलीज कर दिया गया था। मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने इस दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी को लिए 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

उम्रदराज खिलाड़ी

बता दें कि फाफ आईपीएल 2025 के सबसे उम्र में सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं।

यह हैं DC के उप-कप्तान। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ये हैं IPL 2025 के सबसे युवा कप्तान