इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इस साल 23 मार्च से शुरू होगा। जिसके लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में आज हम इस लेख में आपको ऐसे कप्तानों के बारे में बताएंगे, जो उम्र में सबसे छोटे हैं।
इस साल आईपीएल 2025 में सबसे युवा कप्तान की बात की जाए, तो इस लिस्ट में पहला नाम शुभमन गिल का है। शुभमन 25 साल की उम्र में गुजरात टाइटन्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं।
सबसे युवा कप्तान की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है। ऋषभ 27 साल की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
सबसे युवा कप्तान की लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर का नाम है। श्रेयस अय्यर 30 साल की उम्र में पंजाब टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैं।
सबसे युवा कप्तान की लिस्ट में चौथे स्थान पर संजू सैमसन का नाम है। संजू राजस्थान टीम के लिए 30 साल की उम्र में कप्तानी कर रहे हैं।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अक्षर पटेल का नाम है। पटेल 31 साल की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर रहे हैं।
इस लिस्ट में छठे नंबर पर रजत पाटीदार हैं। रजत भी 31 साल की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी कर रहे हैं।
ये IPL 2025 के सबसे युवा कप्तान हैं। इसी तरह की खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com