फाल्गुन अमावस्या पर करें ये 5 उपाय, परेशानियों का होगा विनाश


By Prakhar Pandey05, Mar 2024 03:24 PMnaidunia.com

फाल्गुन अमावस्या

फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को पड़ने वाला है। इस दिन पूजा-पाठ और पवित्र नदियों में स्नान का खास महत्व होता है। आइए जानते है फाल्गुन अमावस्या पर किन उपायों से समस्याओं से छुटकारा मिलेगा?

कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाने वाली है। इस दिन पवित्र नदियों के स्नान और पितरों के लिए जल से तर्पण से भी लाभ हो सकता हैय़

सूर्यदेव को अर्घ्य

फाल्गुन अमावस्या पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से भी कई लाभ मिलता है। 09 मार्च शनिवार को शाम 06:17 से 10 मार्च रविवार को दोपहर 02: 29 के बीच अमावस्या तिथि मनाई जाएगी। वहीं उदया तिथि के आधार पर फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को है।

गुलाल का दान

फाल्गुन माह में अमावस्या पर गुलाल का दान करने से घर की बरकत होती है और सभी सुखों की प्राप्ति भी होती है। यह रंगों का महीना होता है।

घी का दान

फाल्गुन अमावस्या पर शुद्ध घी का दान करने से भगवान शिव और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, हर प्रकार की समस्याओं से भी छुटकारा भी मिलता है।

काले तिल का दान

कुंडली में अगर ग्रह दोष हो तो इस दिन काले तिल का दान बेहद लाभकारी हो सकता है। साथ ही, जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होती है। काले तिल के दान से सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी होती है।

बांसुरी का दान

इस पर्व पर बांसुरी का दान करने से ग्रहों दोषों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, रिश्तों में मिठास भी आती है और सभी कार्यों में भी सफलता मिलती है। इस दिन बांसुरी का दान करने और श्रीकृष्ण की पूजा भी करनी चाहिए।

पवित्र नदियों का स्नान

फाल्गुन अमावस्या पर पवित्र नदियों का स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन गरीबों का दान करने से पुण्य मिलता है।

फाल्गुन अमावस्या की यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शमी पत्र कब-कब नहीं तोड़ना चाहिए?