फाल्गुन मास के इन उपायों से होगी धन की वर्षा


By Prakhar Pandey22, Feb 2024 04:58 PMnaidunia.com

फाल्गुन मास

माघ के बाद आने वाला फाल्गुन माह भी बेहद खास माना जाता है। फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है। आइए जानते फाल्गुन माह के उपायों के बारे में।

ऊर्जा का प्रतीक

फाल्गुन का महीना ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। फाल्गुन माह की पूर्णिमा का चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है। इसलिए इसे फाल्गुन मास के नाम से भी जाना जाता है।

मां लक्ष्मी की अराधाना

धार्मिक शास्त्रों में माता लक्ष्मी की पूजा बेहद शुभ मानी गई है। ऐसे में धन की कामना करने वालों फाल्गुन माह में मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

मंत्र का जाप

मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान ''ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा'' मंत्र का जाप और मां लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए। इस उपाय से पैसों की तंगी दूर होती है।

चंद्रदेव को करें प्रसन्न

पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के मुताबिक, फाल्गुन माह में भगवान चंद्रमा का जन्म हुआ था। इस माह में चंद्र देव की पूजा बेहद शुभ और कल्याणकारी मानी गई है।

पूजा भाव

चांद की रोशनी में बैठकर चंद्र देव की पूजा और भाव के साथ उनके नामों का जाप करने से स्वास्थय ठीक रहता है। चंद्र देव प्रसन्न होकर अच्छे स्वास्थय का वरदान देते है।

भगवान श्री कृष्ण

वैवाहिक जीवन में आ रही मुश्किलें दूर करने के लिए श्री कृष्ण को खास पुष्प अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में मधुरता आती है।

चढ़ाएं ये फूल

फाल्गुन माह में श्री कृष्ण को करवरी, चणक, कुमुद, मालती, पलाश आदि के फूलों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भी जीवन में खुशहाली आती है।

फाल्गुन मास में किए ये उपाय आपको लाभ दिला सकते है, ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महाशिवरात्रि का ये उपाय बनाएंगे आपको अरबपति