रसोई में इन चीजों के गिरने से जीवन में आती हैं परेशानियां


By Ram Janam Chauhan11, Dec 2024 06:03 PMnaidunia.com

रसोई घर में खाना बनाते समय कभी-कभी कुछ चीजें गिर जाती हैं, लेकिन आपके हाथों से बार-बार एक ही चीज गिर रही है, तो ये अशुभ संकेत हो सकता है-

तेल गिरने पर क्या होगा?

रसोई घर में तेल गिरने से स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। साथ ही, यह धन हानि का संकेत हो सकता है।

नमक गिरने पर क्या होगा?

नमक गिरने से रिश्तों में खटास और लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। इसलिए, इस गिरने पर तुरंत साफ करें।

मिर्च गिरने पर क्या होगा?

हाथ से मिर्च और गिरे या बिखर जाए, तो यह अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे रिश्तों में अनबन और मतभेद हो सकता है।

चीनी गिरने पर क्या होगा?

रसोई घर में हाथ से चीनी का गिरना अशुभ संकेत होता है, इससे परिवार के सदस्यों में मतभेद हो सकता है।

पानी गिरने पर क्या होगा?

किचन में पानी का बार-बार गिरना दर्शाता है कि मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

अनाज गिरना अशुभ

चावल, गेहूं या अन्य चीजों का गिरना अशुभ माना जाता है, इससे घर में पैसों की तंगी और व्यापार में नुकसान हो सकता है।

गिरने पर क्या करें?

अगर रसोई में कोई चीज गिर जाए, तो उसे तुरंत साफ करें। इसके अलावा रसोई घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें।

रसोई में इन चीजों के गिरना अशुभ माना जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

भगवान की मूर्ति गिफ्ट देने से क्या होता है?