उपहार में लोग कई तरह की वस्तुएं देते हैं, कई लोग भगवान की मूर्तियों को उपहार में दे देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, वास्तु के अनुसार यह सही या गलत-
वास्तु के अनुसार, भगवान की मूर्ति गिफ्ट में देना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि मूर्ति को संभालना बड़ी जिम्मेदारी होती है।
उपहार में दी गई मूर्ति को अगर गंदी जगह या गलत दिशा में रख दिया जाए, तो वास्तु दोष हो सकता है। जिससे परिवार पर संकट आ सकता है।
अगर उपहार में दी गई मूर्ति का ठीक ढ़ंग से पूजा ना किया जाए, तो घर में नकारात्मक शक्तियां बढ़ सकती हैं।
गिफ्ट में मूर्ति किसी कारण से अगर टूट जाए, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसलिए, किसी को गिफ्ट में मूर्ति देने से परहेज करें।
हर व्यक्ति की भगवान के प्रति आस्था और मान्याताएं अलग हो सकती है, ऐसे में मूर्ति अगर किसी नास्तिक को मिले, तो उसे संभालने में परेशानी हो सकती है।
वास्तु के मुताबिक भगवान की मूर्ति देने की बजाय इसे घर में या मंदिर में स्थपित करना शुभ माना जाता है।
अगर कोई आपको भगवान की मूर्ति गिफ्ट में देता है, तो इसे साफ कर पूजा घर में स्थापित करें और रोजाना पूजा करें।
वास्तु के अनुसार भगवान की गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com