इन 5 सफेद चीजों का हाथों से गिरना होता है अशुभ


By Sahil30, Sep 2023 11:08 AMnaidunia.com

हाथों से चीजों का गिरना

अक्सर लोगों के हाथ से कोई न कोई चीजें गिर जाती है। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका गिरना धार्मिक ग्रंथों में अशुभ माना जाता है।

अशुभ संकेत

आमतौर पर लोग हाथों से चीजों के गिरने को सामान्य घटना मानते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, हाथ से सफेद चीजों का गिरना अशुभ होता है।

सफेद चीजें

ज्योतिष में कुछ सफेद चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका हाथों से छूट जाने पर आपको सचेत हो जाना चाहिए।

नमक

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सभी के घरों में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। यदि अचानक नमक हाथों से गिर जाता है तो यह आर्थिक संकट का संकेत है।

चावल

भोजन के अलावा पूजा सामग्री के तौर पर भी चावल का प्रयोग होता है। ऐसी मान्यता है कि हाथ से चावल का बर्तन छूट जाता है तो यह अशुभ समाचार मिलने का संकेत है।

शंख

शंख का भी धार्मिक महत्व होता है। हाथ से शंख का गिरना भी बेहद अशुभ माना जाता है। यह आर्थिक हानि की ओर संकेत करता है।

दूध

ऐसा सभी के साथ होता है कि दूध उबालते समय चूल्हे से दूध गिर जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा बार-बार होने से चंद्र दोष लग सकता है।

नारियल

हिंदू धर्म में नारियल का भी धार्मिक महत्व होता है। पूजा-पाठ या किसी शुभ कार्य के दौरान हाथ से नारियल का छूट जाना अशुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Pitru Paksha 2023: भगवान विष्णु के इन 108 नामों का जाप से प्रसन्न होंगे पितर