Famous Cricket Jersey: फेमस हुई इन खिलाड़ियों की जर्सी


By Prakhar Pandey15, Dec 2023 08:57 AMnaidunia.com

फेमस क्रिकेट जर्सी

क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दर्शकों के लिए किसी इमोशन से कम नहीं है। आइए जानते है फेमस हुई खिलाड़ियों की जर्सी के बारे में।

ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का जर्सी नंबर 11 भी क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रिय था। ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने अपने करियर में 900 से ज्यादा विकेट लिए थे।

एमएस धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जर्सी नंबर 7 भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर था। थाला ने अपने बैटिंग, कीपिंग और कप्तानी से अपने लाखों फैंस को इंस्पायर किया हैं।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 100 शतक बनाने का कीर्तिमान रचा है। तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी भी फैंस के लिए इमोशन मानी जाती है।

विराट कोहली

18 नंबर की जर्सी पहनकर खेलने वाले मॉर्डन मास्टर विराट कोहली को भी उनकी शानदार चेजिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। कोहली ने वनडे में सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ 50 शतक बनाया है।

क्रिस गेल

कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल का जर्सी नंबर 333 भी क्रिकेट के फैंस के लिए किसी इमोशन से कम नहीं है। गेल ने अपने करियर में रिकॉर्ड छक्के लगाए है।

रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने बैटिंग से भारत को कई मैच जिताए है। 45 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने वाले रोहित को विश्व में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा।

शेन वॉर्न

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से ज्यादा विकेट लेने वाले शेन वॉर्न का जर्सी नंबर 23 भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। शेन वॉर्न की स्पिन गेंदबाजी काफी फेमस है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले ये हैं 7 भारतीय