आज हम आपको देवों के देव महादेव के ऐसे 7 चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां जाने के बाद उनके भक्तों की सारी मुरादें पूरी हो जाती हैं।
अमरनाथ मंदिर एक प्रसिद्ध और चमत्कारी धर्म स्थल है जो जम्मू कश्मीर में स्थित है। यह मंदिर एक गुफा के रूप में स्थित है। चंद्रमा के घटते बढ़ते के साथ इस शिवलिंग का आकार भी बदलता है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ का मंदिर चार धाम यात्रा में शामिल है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। जो भक्त यहां आते हैं वो खाली हाथ नहीं जाते।
मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। चार धाम यात्रा करने के बाद इस मंदिर में शिव का दर्शन जरूरी होता है।
गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र में समुद्र किनारे स्थित सोमनाथ का मंदिर बेहद ही चमत्कारी माना जाता है। यह मंदिर महाभारत, श्रीमद्भागवत गीता, स्कंद पुराण आदि में लेखित है।
यह मंदिर महाराष्ट्र में गोदावरी नदी के किनारे स्थित है। काले पत्थरों से बना यह चमत्कारी मंदिर हिंदुओ की आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है।
दक्षेश्वर मंदिर उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कनखल में विराजमान है। ऐसी मान्यता है कि जो इस मंदिर में दर्शन करने जाता है वो खाली हाथ लौटकर नहीं आता है।
आदि अन्नामलाई मंदिर तिरुवेनलमई में स्थित सबसे पुराना शिव जी का मंदिर है। इस मंदिर के निर्माण को लगभग 200 साल पुराना माना जाता है।