दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये म्यूजियम


By Ritesh Mishra13, May 2025 04:14 PMnaidunia.com

दिल्ली में आपको घूमने के लिए मार्केट, मॉल से लेकर फन एक्टिविटी करने तक के लिए कई जगहें मिल जाएगी। लेकिन इसके साथ ही यहां कई ऐसी ऐतिहासिक स्मारक भी है, जहां आप घूम सकते हैं।

दिल्ली के म्यूजियम

आज हम इस लेख के जरिए आपको दिल्ली की कुछ ऐसी म्यूजियम के बारे में बताने वाले है, जहाँ आपको कला, इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने को मिलेगा।

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट

अगर आप कला के प्रेमी हैं तो आपके लिए यह म्यूजियम किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा। इस म्यूजियम में आपको 1850 की पेंटिंग देखने को मिलती है।

इंडियन एयरफोर्स म्यूजियम

इस म्यूजियम में आपको पुराने लड़ाकू विमान, यूनिफॉर्म, एयरक्राफ्ट के मॉडल देखने को मिलेंगे। यह म्यूजियम पालम एयरपोर्ट रोड के पास है।

नेशनल साइंस म्यूजियम

इस म्यूजियम में आपको रोबोटिक्स, इंटरैक्टिव साइंस मॉडल, बच्चों के लिए कई विज्ञान प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। यह म्यूजियम प्रगति मैदान के पास है।

म्यूजियम ऑफ इल्यूजन

इस म्यूजियम में भ्रम पैदा करने वाली काफी चीजें देखने को मिलती है। यह म्यूजियम दिल्ली के कनॉट प्लेस में है।

नेशनल रेल म्यूजियम

इस म्यूजियम में आपको 100 से भी ज्यादा चालू और डमी दोनों तरह की ट्रेन देखने को मिल जाएंगी। वहीं कुछ ट्रेनों में आपको सवारी करने का भी मौका मिलेगा।

दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये म्यूजियम। इसी तरह की ट्रैवलिंग से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों में करें महाराष्ट्र की इन जगहों का दीदार