क्रिकेट भारत के सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक हैं। भारत में क्रिकेट का क्रेज साल 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीत के साथ काफी लोकप्रिय हो गया हैं।
फुटबॉल भी धीरे-धीरे ही सही पर भारत में समय के साथ काफी लोकप्रिय होता जा रहा हैं। इस समय भारत फीफा रैंकिंग में 108वें स्थान पर हैं।
फील्ड हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल हैं। इस खेल को लेकर भी भारतीयों में खासा उत्साह रहता है। 1975 में भारत पहली बार हॉकी विश्व कप का चैंपियन बना था।
बैडमिंटन भारत में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेलों में दूसरे नंबर पर आता हैं। इस खेल ने पी.वी. सिंधु, साइना नेहवाल, के. श्रीकांत, प्रकाश पादुकोण समेत कई फेमस खिलाड़ी पैदा किए हैं।
टेनिस भारत में काफी लोकप्रिय खेल हैं, इस खेल ने भी कई बेहतरीन खिलाड़ियों को जन्म दिया हैं। महेश भूपति, विजय अमृतराज, लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा टेनिस की उम्दा खिलाड़ियों में गिना जाता हैं।
शतरंज के खेल में दिमाग का काफी काम होता हैं। इस खेल को भारत में काफी पॉपुलर माना जाता हैं, पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को खेल में ग्रैंड मास्टर बनने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी।
कबड्डी भारत के सबसे पॉपुलर खेलों में से एक हैं। सुरंजीवी, हुट्टू, अमर और गामिनी भारत में खेले जाने वाले चार विभिन्न प्रकार की कबड्डी हैं। कबड्डी में भारत का काफी दबदबा हैं।
कुश्ती या पहलवानी भारत में ग्रामीण इलाकों में खेले जाने वाले सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक हैं। इंडिया ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप से लेकर कई टूर्नामेंटों में कुश्ती की विभिन्न शैलियों में पदक जीते है