इस साल कई बड़े सितारों की फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला है। वहीं, कमाई के मामले में शाह रुख खान ने अपनी फिल्मों के जरिए सभी को पीछे छोड़ दिया है।
साल 2023 कुछ बिग स्टार्स फिल्मों के लिए बेहतरीन रहा है। खैर, फैंस को अभी भी कुछ सुपरहिट फिल्मों के तीसरे पार्ट का इंतजार है।
'वेलकम 3' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में कई दिग्गज सेलेब्स नजर आएंगे और फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर 'हेरा फेरी 3' को लेकर फैंस के बीच खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।
'डॉन' फिल्म का तीसरा पार्ट भी जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। खास बात है कि इसमें रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।
'आशिकी' फिल्म के तीसरे पार्ट का भी सभी को इंतजार है। इस फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन एक्टिंग करते नजर आएंगे।
साउथ की सबसे बड़ी फिल्म ‘केजीएफ’ के तीसरे पार्ट को देखने के लिए भी फैंस एक्साइटेड हैं। बता दें कि इसका दूसरा पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था।
'टाइगर 3' का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार था। खैर, इसी साल फिल्म रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान की फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है।