2024 में रिलीज होने वाले हैं ये दमदार वेब शोज


By Prakhar Pandey20, Dec 2023 03:35 PMnaidunia.com

सिनेमा के लिहाज से 2024

सिनेमा के लिहाज से साल 2024 फिर काफी खास होने वाला है। एक फ्रेश वेब शो के अलावा पुराने कई वेब शोज के सीक्वल रिलीज होने वाले है। आइए जानते है 2024 में रिलीज होने वाले दमदार वेब शोज के बारे में।

इंडियन पुलिस फोर्स

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी 2024 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। यह वेब शो एक कॉप एक्शन ड्रामा होगा, जिसमें जबरदस्त एक्शन होने वाला है।

प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर 3

23 अक्टूबर 2020 को स्ट्रीम हुए मिर्जापुर 2 के बाद से ही लोग बेसब्री से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे है। मिर्जापुर 3 के पोस्ट प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में अनुमान के अनुसार 2024 में कभी भी इसे स्ट्रीम किया जा सकता है।

फर्जी 2 

शाहिद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज फर्जी में नोटों के हेर-फेर ने लोगों को सरप्राइज कर दिया था। इस वेब शो का नया सीजन भी साल 2024 में स्ट्रीम किया जा सकता है। प्राइम वीडियो पर यह वेब शो रिलीज किया जाएगा।

फैमिली मैन 3

द फैमिली मैन के दो सीजन पहले से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। साल 2024 में इस शो के तीसरे सीजन के रिलीज होने की उम्मीद है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फर्जी और द फैमिली मैन के बीच कोई कनेक्शन भी हो सकता है।

पंचायत 3

पंचायत का तीसरा सीजन भी साल 2024 में ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकता है। पंचायत का दूसरा सीजन मई 2022 में आया था। ऐसे में इसका तीसरा सीजन भी गर्मी के महीनों में स्ट्रीम किया जा सकता है।

पाताल लोक 2

पुलिस बेस्ड इंवेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर शो पाताल लोक ने वेब शोज की दुनिया में एक अलग ही प्रसिद्धि हासिल की है। इस वेब शो का नया सीजन भी साल 2024 में स्ट्रीम किया जाएगा।

आश्रम 4

बॉबी देओल का करियर चेंजिंग वेब शो आश्रम भी साल 2024 में एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस वेब शो के तीन सीजन पहले से एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सिनेमाघर और ओटीटी पर हंगामा मचा देंगे रोहित शेट्टी का ये सिनेमा