आज हम आपको उन 7 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं और गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए हैं।
साल 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। उन्होंने 200 मैच में 684 चौके जड़े हैं।
इस लिस्ट में दुनिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली का नाम दूसरे स्थान पर आता है। किंग कोहली ने 216 मैचों में 557 चौके लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वॉर्नर ने 155 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 550 चौके लगाए हैं।
इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। उन्होंने 221 आईपीएल मैचों में 508 चौके जड़े हैं और चौथे पायदान पर हैं।
इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। उन्होंने 221 आईपीएल मैचों में 508 चौके जड़े हैं और चौथे पायदान पर हैं।
दाएं हाथ के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी यह कारनामा अपने नाम किया है। रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 505 चौके लगाए हैं।
केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर भी इस सूची में आते हैं। गौतम ने 154 आईपीएल मुकाबले खेलते हुए कुल 492 चौके मारे हैं।
सीएसके के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके रॉबिन उथप्पा ने भी यह कमाल किया है। रॉबिन उथप्पा ने 201 आईपीएल के मैचों में 481 चौके लगाए हैं।