आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हर साल कई रिकॉर्ड्स बनते है और टूटते है। इसी क्रम में मैक्सवेल ने भी विश्वकप में सबसे तेज शतक मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अपनी आतिशी पारियों के लिए जाने जाते है। मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक मारा हैं।
मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए 40 गेंदों में शतक लगाया था। इस दौरान मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
साउथ अफ्रीका के धमाकेदार बल्लेबाज एडेन मार्करम को भी उनकी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता हैं। मार्करम ने मात्र 49 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक पूरा किया था।
2011 में आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए वनडे मैच में आयरलैंड की तरफ से केविन ओ ब्रायन ने 50 गेंदों में अपना शतक बनाया था। इस मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को पटखनी भी दी थी।
नीदरलैंड से पहले मैक्सवेल सबसे तेज शतक मारने का कारनामा श्रीलंका के खिलाफ भी साल 2015 में कर चुके हैं। उस समय ऑस्ट्रेलिया की शान ग्लेन मैक्सवेल ने 51 गेंदों में शतक मारा था।
एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 162 रनों की आतिशी पारी खेली थी। डिविलियर्स ने मात्र 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज इयोन मॉर्गन ने 57 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी। मॉर्गन की ये पारी अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2019 वर्ल्ड कप में आई थी।