क्रिकेट में शतक बनाना एक उपलब्धि की तरह होता है। लेकिन अगर कोई बल्लेबाज दोहरा शतक मार दे तो यह किसी अजूबे से कम नहीं है। आइए जानते है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।
ग्लेन मैक्सवेल वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 201 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।
मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 201 रनों की पारी खेली थी। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के 11वें बल्लेबाज बन गए है।
ईशान किशन भी वनडे में डबल सेंचुरी लगाने का कीर्तिमान रच चुके है। किशन ने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर की पहली डबल सेंचुरी लगाई थी।
किशन ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 131 गेंदों में 210 रनों की पारी खेली थी। ईशान किशन ने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने मात्र 138 गेंदों में दोहरा शतक मारा था। गेल ने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 10 चौके और 16 छक्कों की मदद से 215 रनों की पारी खेली थी।
वीरेंद्र सहवाग ने मात्र 140 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। सहवाग ने अपनी 219 रनों की पारी में 25 चौके और 7 छक्के लगाए थे।
शुभमन गिल भी सबसे तेज शतक मारने वालों की सूची में शामिल है। गिल ने 145 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था। शुभमन ने अपनी इस पारी में 19 चौके और 9 छक्के लगाए थे।