वनडे में सबसे तेज शतक मारने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey05, Jul 2023 01:46 PMnaidunia.com

एबी डीविलियर्स

एबी डीविलियर्स वनडे में सबसे तेज शतक मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आते है। एबी ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 31 गेंदों में शतक मारा था।

जेम्स एंडरसन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेम्स एंडरसन ने भी 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। 131 रन की पारी में एंडरसन से 14 छक्के और 6 चौके मारे थे।

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज रहे शाहिद अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 37 गेंदों में 102 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में शाहिद ने 11 छक्के और 6 चौके मारे थे।

आसिफ खान

यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान ने 41 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी। नेपाल के खिलाफ खेलते हुए आसिफ ने 11 छक्के और 4 चौके मारे थे।

एमवी बाउचर

मार्क बाउचर ने भी 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 44 गेंदों में शतक लगाया था। साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने 147 रन की पारी में 10 छक्के और 8 चौके मार रहे हैं।

ब्रायन लारा

1999 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए ब्रेन लारा ने 45 गेंदों में शतक लगाया था। अपनी 117 रनों की पारी में लारा ने 117 रन बनाए थे।

जेडी राइडर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेडी राइडर ने 46 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक मारा था। अपनी 104 रनों की पारी में राइडर ने 5 छक्के और 12 चौके मारे थे। शाहिद अफरीदी 45 गेंदों में भी शतक मार चुके है।

जोस बटलर

इंग्लैंड के धमाकेदार बल्लेबाज जोस बटलर ने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 46 गेंदों में शतक मारा था। अपनी 116 रनों की पारी में बटलर ने 8 छक्के और 10 चौके मारे थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Ab De Villiers को इन गेंदबाजों से लगा था सबसे ज्यादा डर