जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या का सामना करना पड़ता है उन्हें खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं कि फैटी लिवर के पेशेंट को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
फैटी लिवर की समस्या का सामना करने वालों को कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। खासकर पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों का जरूर सेवन करें।
पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना फैटी लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
लिवर की समस्या का सामना करने वालों को फाइबर युक्त फलों का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में भी मदद मिल सकती है।
लिवर सही से काम नहीं करता है तो खाना पचाने में दिक्कत होती है। खासकर फैटी लिवर की समस्या में दही और छाछ को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
फैटी लिवर की समस्या का सामना करने वालों को कुछ चीजों को खाने से परहेज भी करना चाहिए। सबसे पहले बाहर के जंक फूड्स से दूरी बना लें।
फैटी लिवर की समस्या में चीनी और मिठाइयों को खाने से बचें। ऐसा नहीं करेंगे तो लिवर की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से भी लिवर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सबसे पहले मसालेदार चीजों को खाना बंद कर दें।
यहां हमने जाना कि फैटी लिवर की समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ