February Horoscope 2023: ये हैं फरवरी की लकी राशियां, चमक उठेगा भाग्य


By Kushagra Valuskar21, Jan 2023 07:36 PMnaidunia.com

फरवरी 2023 की लकी राशियां

फरवरी माह में कुछ ग्रह गोचर करने वाले हैं। जिसका फायदा कई राशियों के जातकों को होगा। पूरे महीने इन लोगों पर श्रीगणेश और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

वृषभ राशि

फरवरी का महीना उम्मीद से ज्यादा देकर जाएगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि

फरवरी का महीना अनुकूल रहेगा। शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को मुनाफा देखने को मिलेगा। निवेश से फायदा हो सकता है।

सिंह राशि

15 फरवरी के बाद का समय सिंह राशिवालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बृहस्पति की कृपा से आय में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी का मामला आपके पक्ष में आएगा।

धनु राशि

आर्थिक लिहाज से फरवरी का महीना भाग्य बदल देगा। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

Money Plant: चुंबक की तरह पैसों को खींचता है ये पौधा, लगाते ही दिखेगा असर