बच्चों की सेहत का ध्यान रखना माता-पिता के लिए जरूरी होता है, क्योंकि छोटी उम्र में बच्चों को सेहत के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं होती है।
कई ऐसे बच्चे होते है, जिनको माता-पिता काफी खाना खिलाते है फिर भी उनका वजन बढ़ता नहीं है। वजन न बढ़ने के कारण माता-पिता चिंतित रहते है।
अगर आपके बच्चे के शरीर का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो खानपान में बदलाव करना चाहिए। उनकी डाइट में इन 4 चीजों को शामिल करें।
बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है, तो उसकी डाइट में आलू शामिल करें। आलू में हाई कैलोरी पाया जाता है। आलू को दूसरी सब्जियों के साथ भी मिलाकर खिला सकते है।
केला एक फायदेमंद फल होता है। केला खाने से आपके बच्चे के शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है। बच्चे के रोजाना 1-2 केला खिलाएं।
वजन बढ़ाने के लिए आप बच्चे के डाइट में अंडा भी शामिल कर सकते है, लेकिन गर्मियों में ज्यादा अंडा न खिलाएं।
रोटी के अलावा बच्चे को एक टाइम भोजन में चावल भी खिलाएं। चावल में हाई कैलोरी पाई जाती है, जो वजन को बढ़ाता है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ