इन हेल्दी स्नैक्स को बेझिझक बनाएं डाइट का हिस्सा


By Ekta Sharma16, Mar 2024 04:51 PMnaidunia.com

गलत खानपान

वेट बढ़ने का कारण खराब खानपान, घंटों बैठे रहना और फिजिकल एक्टिविटी न करना है। इसका मुख्य कारण खराब खानपान है।

वजन बढ़ने से परेशान

ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं। बच्चे भी बाहर का तला भुना खूब पसंद करते हैं, जिससे वजन बढ़ना आम बात है।

टेस्टी-हेल्दी स्नैक्स

कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिनके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता है और इन्हें आप बेझिझक खा सकते हैं।

मूंग चीला

मूंग दाल का चीला भी प्रोटीन का पावर हाउस है। इसके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता और आपको एनर्जी भरपूर मिलती है।

चना चाट

चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाट लोगों को खूब पसंद होती है। प्रोटीन से भरपूर चना चाट का सेवन आपके लिए अच्छा होता है।

खमण या ढोकला

खमण या ढोकला बेसन से बनता है, जो काफी स्वादिष्ट स्नैक्स है। इसमें बहुत कम कैलोरी पाई जाती है, इसलिए इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता।

भेल पूरी

मुरमुरा, इमली की चटनी, कम मसाले और सब्जियों से भरपूर भेल पूरी एक हेल्दी स्नैक है। इसके सेवन से पेट भी भर जाता है और कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ता।

खाखरा और हमस

होल ग्रेन से बना खाखरा और हमस आपके दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।

वजन होगा कम, ट्राई करें बेबी कॉर्न से बनी ये हेल्दी एंड टेस्टी डिश