हर व्यक्ति के पैरों का आकार और बनावट अलग-अलग होती है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक, पैरों की बनावट के आधार पर भी किसी व्यक्ति के गुण परख सकते हैं।
कुछ लोगों के पैर का तलवा काफी ज्यादा धनुषाकार होता है, वहीं कुछ लोगों का पैर नीचे से कम धनुषाकार या सपाट होता है। इससे व्यक्ति से गुणों की जानकारी मिलती है।
यदि आपके पैर कम धनुषाकार हैं तो समुद्र शास्त्र के मुताबिक, आप यथार्थवादी, बहिर्मुखी, मिलनसार, व्यक्ति हो सकते हैं। कई लोग आपके प्रशंसक हो सकते हैं।
यदि आपके पैर का तलवा बहुत अधिक सपाट या कम धनुषाकार हैं तो आप भावुक हो सकते हैं। आप में दानी प्रवृत्ति के गुण हो सकते हैं। हमेशा दूसरों को मार्गदर्शन देते हैं।
जिन लोगों के पैर का तलवा बहुत अधिक धनुषाकार होता है, वे लोग अत्यधिक बौद्धिक, स्वप्नद्रष्टा और आत्मनिर्भर होते हैं। हर काम सोच समझकर करते हैं।
जिन लोगों का पैर ज्यादा धनुषाकार होता है, वे लोग अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। नए लोगों से जुड़ने में समय लगाते हैं। अपनी बात मन में दबाकर रखते हैं।