Feng Shui Tips: बेडरूम में बदलें ये चीजें, आएगी खुशहाली


By Sahil02, Oct 2024 08:03 AMnaidunia.com

बेडरूम के लिए फेंगशुई टिप्स

फेंगशुई विद्या में बेडरूम के लिए कई कारगर टिप्स बताई गई है। माना जाता है कि इन बातों को फॉलो करने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।

कमरे के पर्दे बदलें

बेडरूम के पर्दों को समय-समय पर बदले रहें। पर्दे का रंग हल्का होना चाहिए। किसी भी गहरे रंग के पर्दे का इस्तेमाल घर में नहीं करना चाहिए।

शीशा सही जगह लगाएं

बेडरूम में बेड के सामने दर्पण लगाना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर की खुशहाली समाप्त हो सकती है।

फूल या पौधे लगाएं

बेडरूम में फूल या पौधे जरूर लगाएं। इससे घर के अंदर सुख-शांति हमेशा बनी रहती है और पति-पत्नी के झगड़े नहीं होते हैं।

बेड के नीचे खाली स्थान छोड़ दें

फेंगशुई विद्या में बताया गया है कि बेड के नीचे का स्थान खाली छोड़ना चाहिए। इस एक गलती का बुरा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है।

साफ-सुथरा रखें बेडरूम

फेंगशुई में बताया गया है कि बेडरूम को साफ-सुथरा रखना चाहिए। ऐसा नहीं करेंगे तो घर में खुशहाली नहीं आएगी।

सुगंधित मोमबत्तियां रखें

बेडरूम में सुगंधित मोमबत्तियां रखें। फेंगशुई के अनुसार, इससे कमरे के अंदर सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता का नाश होता है। 

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि बेडरूम में फेंगशुई के अनुसार किन चीजों को रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मूलांक 8 वाले होंगे धनवान, करें ये उपाय