Feng Shui Tips: घर की कलह शांत करने के अचूक उपाय


By Sahil13, Aug 2024 01:15 PMnaidunia.com

फेंगशुई टिप्स

परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहना जरूरी होता है। ऐसा न होने पर सभी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित होती है। घर के क्लेश को शांत करने के कुछ अचूक उपाय फेंगशुई में बताए गए हैं।

घर का माहौल रहेगा शांत

फेंगशुई विद्या के उपाय अपनाने से घर का माहौल शांत रह सकता है। इसके लिए आपको जीवन में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे।

मेन गेट को साफ रखें

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में मुख्य द्वार को महत्वपूर्ण बताया गया है। माना जाता है कि घर का मेन गेट साफ नहीं रहेगा तो जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगेगी।

बेडरूम का सही स्थान

घर के महत्वपूर्ण स्थान में से एक बेडरूम को माना जाता है। इतना ही नहीं, शयनकक्ष से जुड़ी गलतियों के कारण ही घर में क्लेश होता है। इससे बचने के लिए बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए।

घर में बांस का पौधा लगाएं

फेंगशुई विद्या के मुताबिक, घर के अंदर बांस का पौधा लगाना शुभ होता है। इसकी सकारात्मक ऊर्जा से पूरे घर की नकारात्मकता समाप्त होती है।

बेडरूम में न लगाएं शीशा

फेंगशुई की मानें तो बेडरूम में शीशा लगाना अशुभ होता है। अगर आप शयनकक्ष में शीशा लगाएंगे तो पूरे घर में नकारात्मकता बढ़ेगी। 

विंड चाइम्स लगाएं

परिवार की कलह को शांत करना चाहते हैं तो घर के दरवाजों पर विंड चाइम्स लटका दें। माना जाता है कि इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

खुशबूदार मोमबत्तियां लगाएं

बेडरूम में खुशबूदार मोमबत्तियां लगाने से पति-पत्नी का झगड़ा शांत हो जाता है। आप चाहे तो ड्राइंग रूम में भी मोमबत्तियां लगा सकते हैं।

यहां हमने जाना कि किन फेंगशुई टिप्स को अपनाने से कलह का माहौल शांत होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अपराजिता का पौधा घर में लगाने से क्या होता है?