अक्सर लोग अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए कई पेड़-पौधे को लगाते हैं, जिनमें से कुछ को शुभ माना जाता है और इसे घर में लगाने से लाभ ही होते हैं। आइए जानते हैं कि अपराजिता का पौधा घर में लगाने से क्या होता है-
अपराजिता का पौधा घर में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और माहौल भी शांत रहता है।
अपराजिता का पौधा घर में लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके साथ ही, घर में भी वास करती है और कृपा भी बनी रहती है।
घर में अपराजिता का पौधा लगाने से घर में बरकत बनी रहती है और इससे किसी चीज की कमी नहीं होती है।
शनि जयंती के दिन घर में अपराजिता का पौधा लगाने से शनि दोष कम होता है और इससे वह प्रसन्न भी होते हैं।
अगर किसी प्रकार से करियर में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो घर में अपराजिता का पौधा लगाने समस्याओं से आसानी से निकाला जा सकता है।
इस पौधे को गुरुवार या शुक्रवार के दिन घर में लगाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों ही कृपा प्राप्त होती है।
इन कारणों से अपराजिता का पौधा घर में लगा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM