घर में फेंग शुई के बताए गए उपायों का पालन करने से कई लाभ मिलता है। फेंग शुई में बताए गए टिप्स काफी कारगर होते है।
आजकल बच्चे पढ़ाई करने से ज्यादा टीवी और मोबाइल देखना पसंद करते है। पढ़ाई करने के लिए किताब उठाते है, तो नींद आने लगती है।
बच्चों का पढ़ाई में मन न लगाने के पीछे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी एक कारण हो सकता है जिसके कारण बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है।
फेंग शुई के अनुसार स्टडी रूम में कुछ चीजों को रखने से बच्चों का मन पढ़ाई में लग सकता है। आइए जानते है किन-किन चीजों को रखना चाहिए।
फेंग शुई के अनुसार स्टडी रूम में एजुकेशन टावर रखने से बच्चों का ध्यान पढ़ाई की ओर अकर्षित होता है इसलिए इसको घर में जरूर रखें।
फेंग शुई के अनुसार स्टडी रूम में विंड चाइम्स को रखें। विंड चाइम्स को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास दूर होता है।
फेंग शुई के अनुसार स्टडी रूम में टेबल के पास ईशान कोण में क्रिस्टल ट्री को रखना शुभ माना जाता है। इसको रखने से पढ़ाई में मन लगता है।