तुलसी का पौधा घर की इस दिशा में लगाएं, बरसेगा पैसा


By Sahil27, Dec 2023 01:41 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होता है, वहां खुशियां बनी रहती हैं।

मां लक्ष्मी करती हैं वास

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी वास करती हैं। तुलसी की पूजा करने से आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।

तुलसी के लिए शुभ दिशा

तुलसी के पौधे को घर में लगाना शुभ होता है, लेकिन इसे हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर का माहौल सकारात्मक बन जाता है।

इस दिशा में न लगाएं पौधा

अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो जान लें कि इसे दक्षिण या पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं होता है। दरअसल, यह दिशा अग्नि की होती है और यहां शुभ पौधा नहीं लगाया जाता है।

छत पर न लगाएं तुलसी

कुछ लोग छत पर भी तुलसी का पौधा लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना भी सही नहीं माना जाता है। इससे पौधे की देखभाल अच्छे से नहीं हो पाती है।

किस दिन न लगाएं तुलसी?

तुलसी का पौधा घर में कुछ दिनों भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में सोमवार, बुधवार और रविवार के दिन इसे लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

पौधा लगाने का तरीका

कुछ लोगों को नहीं पता होता है कि तुलसी का पौधा किस तरह के गमले में लगाना शुभ होता है। बता दें कि इस पौधे को हमेशा चौकोर, षटकोण और त्रिकोण आकार वाले गमले में लगाना चाहिए।

तुलसी के उपाय

यदि पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव की स्थिति रहती है तो एक पौधा किचन के बाहर रख दें। यह एक उपाय झगड़ों को कम कर देगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 राशियो के लिए शुभ होता है मोती रत्न